फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers were vocal against SDM Sagadi

एसडीएम सगड़ी के खिलाफ मुखर रहे वकील

Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lawyers were vocal against SDM Sagadi
जनपद के अधिवक्ता संगठनों ने बृहस्पतिवार को अपनी अलग-अलग बैठक कर सगड़ी तहसील के उपजिलाधिकारी के व्यवहार कीनिंदा किया।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ता समिति सगड़ी के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिले पर स्थापित एसडीएम के न्यायालय का कार्य बहिष्कार प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई। विरोध स्वरुप न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन सहमंत्री प्रकाशन अभिमन्यु चौहान ने किया। इसी प्रकार सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने सगड़ी अधिवक्ता संघ के प्रस्ताव पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता त्रिभुवनपति तिवारी और संचालन संघ के मंत्री अजीत सिंह ने किया।

दूसरे दिन भी जारी रहा वकीलो का कार्य बहिष्कार
सगड़ी। एसडीएम द्वारा साथी वकील के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर तहसील बार के अधिवक्ता बुधवार से ही आंदोलित है। बृहस्पतिवार को भी वकीलों ने एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार किया और जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में अनिल कुमार सिंह, पतिराम यादव, सूर्यभान यादव, आशीष कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश शुक्ला, सच्चिदानंद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed