फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers furious over indecency with partner, took out procession and demonstrated

साथी संग अभद्रता पर भड़के वकील, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lawyers furious over indecency with partner, took out procession and demonstrated
स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन एसडीएम के खिलाफ मुखर हो गया है। साथी के साथ दुर्व्यवहार पर अधिवक्ता बुधवार को सड़क पर उतर पड़े और जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार कर उनके स्थानांतरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि एसडीएम गौरव कुमार का अधिवक्ताओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। मंगलवार को उन्होंने अधिवक्ता महेंद्र पासवान को पुलिस द्वारा बाहर किए जाने की धमकी देते हुए अपमानित किया जो बार व बेंच की मर्यादा के विपरीत है। एसडीएम किसी शिकायत को सुनने के बजाए अक्सर ही नजरअंदाज कर देते हैं। उनके कर्मचारी मनमाने ढंग से अवैध वसूली में लगे हैं। शिकायत करने पर भी एसडीएम द्वारा कभी संज्ञान में नहीं लिया गया। एल्टर कमेटी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्रा ने कहा कि एसडीएम का व्यवहार अधिवक्ताओं की मर्यादा के खिलाफ है। मीटिंग हाल में बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण तक उनके न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके बाद जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करने के साथ ही तहसील परिसर में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पतिराम यादव, वेदप्रकाश शुक्ला, सच्चिदानंद राय, आशीष कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह, महेंद्र पासवान, हरेंद्र सिंह, सुखेदव दुबे, सहाबुद्दीन खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed