{"_id":"59ece5434f1c1b6f548b8916","slug":"lathi-charge-on-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों पर किया लाठीचार्ज
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया के महड़ौर का पूरा गांव में शनिवार की रात में पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन कर पंडाल के पास बैठे लोगों पर लाठी बरसाई। पुलिस की लाठी से कई लोग घायल हो गए। दूसरे दिन रविवार को एसओ रौनापार ने पीड़ित पक्ष की तरफ से चार लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।
रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा करखिया (महड़ौर का पूरा) गांव के लोग दीपावली के अवसर पर गांव में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित किए थे। शनिवार को ग्रामीण गाजेबाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। रात आठ बजे डीजे संचालक आशीष राम डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाने लगा। जिस पर पूजा कमेटी के मुकेश कुमार ने एतराज जताया और गाना बंद करने को कहा। इस बात को लेकर आशीष और मुकेश के बीच मारपीट हुई। इस दौरान आशीष ने डायल 100 की पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर डायल 100 की पुुलिस और एसओ रौनापार पहुंच गए। तब बीच बचाव कर मूर्ति का विसर्जन करवा दिया। रात करीब दस बजे सभी लोग मूर्ति विसर्जन कर लौटे और पंडाल के पास बैठकर बातचीत करने लगे। तभी कुछ सिपाही पहुंचे और बैठे लोगों पर लाठी से हमला बोल दिया। जिससे दिव्यांग जुड़ावन राजभर (75), सतीराम राजभर (50) बुधिराम राजभर (40), चानिक राजभर (60) घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से रात को मामला शांत हो गया। रविवार को थानाध्यक्ष रौनापार ने डीजे संचालक आशीष राम, पूजा कमेटी के मुकेश, सूरज और मनोज का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस के लाठी भांजकर वृद्ध और दिव्यांग के घायल करने और चार लोगों का शांति भंग में चालान करने से लोगों में आक्रोश है।