फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lack of coordination between parents and children increases cybercrime: Dr. RP Sharma

अभिभावकों और बच्चों में समन्वय की कमी से बढ़ा साइबर क्राइम: डा. आरपी शर्मा

Wed, 21 Oct 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Lack of coordination between parents and children increases cybercrime: Dr. RP Sharma
जहानागंज। राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में शनिवार से चल रहे महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के पांचवें दिन बुधवार को साइबर क्राइम पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य डा. आरपी शर्मा ने कहा कि अभिभावक और बच्चों में समन्वय ना होने के कारण ही आज साइबर क्राइम बढ़ा है। उन्होंने सचेत किया कि लड़कियां अपनी बातों को मां-बाप से शेयर करें और माता-पिता भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। कहा कि मां-बाप और बच्चों के बीच खुलकर बातचीत होने से सभी समस्याओं का समाधान संभव है।
विज्ञापन

डा. प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि आजकल लड़कियां कैसे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फेसबुक पर फंस रही हैं। उन्होंने महिलाओं को इससे बचने का तरीका भी बताया। नारी शक्ति संस्थान की डा. पूनम तिवारी ने कहा कि नारी के साथ-साथ पुरुषों का भी सशक्तिकरण आवश्यक है अन्यथा नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम अपने मूल उद्देश्य में फलीभूत नहीं हो सकता। एमबीबीएस की छात्रा प्रीति ने कविता पाठ किया, स्टाफ नर्स आकांक्षा यादव ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। संचालन डा. नियाज हसन व डा. अंकित श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. एमके गुप्ता, डा.आतोष त्रिपाठी, डा. अंसारी के साथ एमबीबीएस की छात्राएं, नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed