फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laborer dies, two injured in collision between two trucks

Azamgarh News: दो ट्रकों की टक्कर में मजदूर की मौत, दो घायल

Sat, 07 Oct 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies, two injured in collision between two trucks
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस पर चीनी से लदे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चीनी लदा ट्रक खाईं में पलट गया। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद एवं थाना अंबेडकर नगर के ग्राम अहैतिया किशुनीपुर निवासी ओमप्रकाश पाल (20) पुत्र निर्मल पाल ट्रक चालक है। बृहस्पतिवार की रात वह अंबेडकर नगर से ट्रक पर चीनी लादकर बिहार जा रहा था। रास्ते में वह रात लगभग एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे चीनी लदा ट्रक खाई में जा गिरा। दूसरे ट्रक का चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। इस घटना में ट्रक पर सवार मजदूर शुभम यादव (20) पुत्र अज्ञात की मौके पर मौत हो गई। मृतक अंबेडकर नगर के ग्राम मरूआ का निवासी बताया जाता है। इसी गांव के मजदूर जगदीश यादव (22) वर्ष पुत्र अज्ञात और चालक ओमप्रकाश पाल (20) पुत्र निर्मल पाल दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां पर उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed