फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   kutcha houses collapsed, two elderly people died after being buried

कच्चे मकान गिरे, दब कर दो वृद्धों की मौत

Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
kutcha houses collapsed, two elderly people died after being buried
गंभीरपुर के गौरी गांव में कच्चा मकान गिरने से मलवे में दब कर अधेड़ की मौत, ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कंधरापुर और गौरी गांव में कच्चा मकानों के गिरने से मलबे के नीचे दबकर दो बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कंधरापुर बाजार निवासी सुक्खू यादव (70) के कच्चे मकान की एक दीवार शनिवार की शाम गिर गई। मलबे में सुक्खू दब गया। परिजनों व आसपास के लोगों ने मलबा हटा कर उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात सुक्खू की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिवार में एक पुत्र व दो पुत्रियों हैं।
विज्ञापन

बिंद्राबाजार क्षेत्र के गौरी गांव में रविवार को दिन में कच्चा मकान गिर गया, जिसके मलबे में गांव के रामवृक्ष (60)दब गए। गांव वालों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामवृक्ष के परिवार में दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed