फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Krishna took birth at midnight, echoed

Azamgarh News: मध्यरात्रि होते ही कृष्ण ने लिया जन्म, गूंजे जयकारे

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Krishna took birth at midnight, echoed
श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। रात के 12 बजते ही श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और शंख बज उठे। लोगों ने एक दूसरे को कृष्ण जन्म की बधाई दी। इस दौरान महिलाओं ने सोहर गाए। मंदिरों के साथ घरों से लेकर बाजारों में सजाई गई भगवान की आकर्षक झांकी को देखने के लिए देर रात लोग निकले। उधर, बारिश के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भींगते हुए भक्तों ने सजावट के सामानों को बचाने के लिए प्लास्टिक, तिरपाल आदि लगा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर मंदिरों को विद्युत झालरों और फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इसके अलावा कई स्थानों पर मनमोहक झांकियां भी बनाई गई थी। नगर के पुरानी कोतवाली स्थित शिवमंदिर परिसर में बनाई गई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर और 20वीं वाहिनी पीएसी में सजाई की नटखट नंदलाल की झांकी को देखने को लोग उमड़ पड़े। मंदिरों में सुबह से ही भजन-कीर्तन चल रहा था। देर रात श्रीकृष्ण का जन्म होते ही मंदिरों में घंटा-घडिय़ाल और शंखनाद की आवाज से वातावरण गूंज उठा। हर तरफ खुशी से लोग झूम उठे। घरों में महिलाओं ने ‘कहां जन्मे राम, कहवां गणेश जी, कहवां जन्मे श्रीकृष्ण, बाजे ले बधईयां‘ आदि सोहर और बधाई गीत गाए। दिन भर व्रत रहने वाली महिलाओं और पुरुषों ने श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी की सरायः श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। क्षेत्र के सेठवल, दिलौरी, ऊंजी, फरिहां, कोटिला, आंवक सहित कस्बा आदि स्थानों पर लोग भक्ति में डूबे रहे। रानी पोखरा स्थित हनुमान जी के मंदिर पर भजन-कीर्तन दिन भर चलता रहा। अवंतिकापुरी में भी श्रीकृष्ण का जन्म होते पूरा क्षेत्र घंटा घड़ियाल से गूंज उठा। रात 12 बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने नंदलाल की आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed