फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kotdar will help in Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण में मदद करेंगे कोटेदार

Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kotdar will help in Kovid vaccination
आजमगढ़। टीकाकरण के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए कोटेदार भी मदद करेंगे। इसके लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा प्लान तैयार किया गया है। पूर्ति विभाग के मुताबिक दूसरी डोस नहीं लगाने वाले लोगों को दूसरी डोज लगवाने व एक भी डोज नहीं लगवाने वालों को कोटेदारों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब तक 87.5 प्रतिशत लोग प्रथम डोज ले चुके हैं। जिसमें कुल 31 लाख 36 हजार 629 लोगों को प्रथम डोज का टीका लग चुका है लेकिन दूसरी डोज के मामले में जिला पीछे है। जनपद में अब तक मात्र 32.75 प्रतिशत यानी 12 लाख 62 हजार 565 लोगों को ही कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लग सकी है। इनमें आम लोगों के साथ साथ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर भी शामिल हैं। लेकिन अभी भी जिले में बहुत से ऐसे लोग हैं। जिन्हें टीका नहीं लगा है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि विभाग ने वैक्सीनेशन का लक्ष्य बढ़ाने का जिम्मा संभाला है। जिन लोगों को पहली डोस लग चुकी है। जबकि दूसरी डोस नहीं लगवाई हैं, या फिर एक भी डोस नहीं लगी है। ऐसे लोगों को विभाग चिह्नित कर जागरूक करने का काम कर रहा है। कोटेदारों को इसके लिए निर्देश जारी किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि यदि पात्र व्यक्ति टीका नहीं लगवाता है, तो उसे राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed