फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kotdar accused of misbehaving with the member

कोटेदार पर सभासद से दुर्व्यवहार का आरोप

Mon, 14 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kotdar accused of misbehaving with the member
अतरौलिया। कोटेदार द्वारा सभासद से दुर्व्यवहार करने, राशन वितरण में मनमानी और घटतौली के खिलाफ सोमवार को अतरौलिया नगर पंचायत के सभासदों की बैठक नगर पंचायत सभागार में हुई। बैठक के बाद सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि आए दिन सरकारी गल्ले की दुकानों पर राशन को लेकर गरीब उपभोक्ताओं तथा कोटेदारों में तू तू मैं मैं होती रहती है। कोटेदारों पर नगर पंचायत के ही कुछ कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है। आवाज उठाने वाले गरीबों को राशन से वंचित कर दिया जाता है या चार पांच बार दौड़ने के बाद ही राशन दिया जाता है। सोमवार को राशन वितरण के दौरान 85 वर्षीय नरमा देवी राशन लेने आई तो उन्हें यह कह कर राशन नहीं दिया गया कि आप का अंगूठा नहीं लग रहा है। इसी तरह विस्मिल्लाह पुत्र समद को पिछले पांच माह से अंगूठा न लगने की बात कह कर राशन नहीं दिया जा रहा है। सभासद निजामुद्दीन ने जब कोटेदार से इसका कारण जानना चाहा तो कोटेदार के कर्मचारी ने सभासद के साथ दुर्व्यवहार किया। वहां बैठे नगर पंचायत के पदकर समाहर्ता अवधेश कुमार भी बिना किसी जांच के कोटेदार को क्लीनचिट देते हुए ऐसे लोगों का राशन न देने की बात कही।
विज्ञापन

अभी-अभी सभासदों का पत्र मुझे प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने आपात बैठक बुलाने की मांग की है। आपात बैठक हो सकती है मगर यह मैटर खाद्य विभाग से संबंधित है। इस पत्र के आधार पर मैं एसडीएम को जांच कराने के लिए पत्र लिखकर भेज दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संपूर्णानंद तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत
मूल कॉपी
नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
कोटेदार पर सभासद से दुर्व्यवहार का आरोप
नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अतरौलिया। कोटेदार द्वारा सभासद से दुर्व्यवहार करने वह राशन वितरण में मनमानी व घटतौली के खिलाफ सोमवार को अतरौलिया नगर पंचायत के सभासदों की बैठक नगर पंचायत सभागार में हुई। बैठक के बाद सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा।

सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत अतरौलिया में कोटे के राशन में घटतौली की यह कोइ नई समस्या नहीं है। आए दिन सरकारी गल्ले की दुकानों पर राशन को लेकर गरीब उपभोक्ताओं तथा कोटेदारों में तू तू मैं मैं होती रहती है। कोटेदारों पर नगर पंचायत के ही कुछ कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है जिसके दम पर कोटेदार अपनी मनमानी करते रहते हैं। आवाज उठाने वाले गरीबों को राशन देने से ही वंचित कर दिया जाता है या चार पांच बार दौड़ने के बाद ही राशन दिया जाता है। सोमवार को राशन वितरण के दौरान 85 वर्षीय नरमा देवी राशन लेने आई तो उन्हें यह कह कर राशन नहीं दिया गया कि आप का अंगूठा नहीं लग रहा है। इसी तरह नगर पंचायत के ही विस्मिल्लाह पुत्र समद को पिछले पांच माह से अंगूठा न लगने की बात कह कर राशन नहीं दिया जा रहा है। सभासद निजामुद्दीन ने जब कोटेदार से इसका कारण जानना चाहा तो कोटेदार के कर्मचारी ने सभासद के साथ दुर्व्यवहार किया। वहां बैठे नगर पंचायत के पदकर समाहर्ता अवधेश कुमार भी बिना किसी जांच के कोटेदार को क्लीनचिट देते हुए ऐसे लोगों का राशन न देने की बात कही। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि अभी-अभी सभासदों का पत्र मुझे प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने आपात बैठक बुलाने की मांग की है। आपात बैठक हो सकती है मगर यह मैटर खाद्य विभाग से संबंधित है। इस पत्र के आधार पर मैं एसडीएम को जांच कराने के लिए पत्र लिखकर भेज दूंगा।
- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed