फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   korona ne diya jakhm, ab rula rahee mahangaee

कोरोना ने दिया जख्म, अब रुला रही महंगाई

Mon, 02 Aug 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
korona ne diya jakhm, ab rula rahee mahangaee
आजमगढ़। कोरोना की दूसरी लहर से आमजन का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। कोरोना का दिया जख्म अभी ठीक भी नहीं हुआ कि अब मंहगाई रुला रही है। दाल के दामों में भारी वृद्धि, सरसों का तेल व पाम आयल की भी कीमतें आसमान छूने लगी हैं। कोरोना के साथ मंहगाई भी दवे पांव पीछा कर रही है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से अब तक आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं खाद्य सामग्री से लेकर अन्य आवश्यक वस्तुओं की बेलगाम होती कीमतों ने जन सामान्य की हालत को ओर खराब कर दिया है। रसोई गैस, सरसों का तेल, सोयाबीन तेल व दाल समेत अन्य सामान महंगे हो गए हैं। ऐसे में घर का खर्च चला पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

डॉ. भावना मिश्रा ने कहा कि खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्घि हुई है। गरीब के साथ ही मध्यम वर्ग भी इस महंगाई से परेशान है। अमृता राय ने कहा कि महंगाई के कारण पूरे घर का बजट बिगड़ गया है। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। प्रतिमा पांडेय ने कहा कि संक्रमण से लोगों का कारोबार ठप हो गया है। ऐसे में इस महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। कंचन मौर्या ने कहा कि महंगाई घटने के बजाय बढ़ रही है। लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार उचित कदम उठाए तो बात बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed