फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Koelsa dominated the first day in the two-day sports competition

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन कोयलसा का दबदबा

Wed, 03 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Koelsa dominated the first day in the two-day sports competition
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से मंगलवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पहले दिन कोयलसा के खिलाड़ियों ने का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ एके पांडेय ने गुब्बारा उड़ाकर किया। जनपद स्तरीय ग्रमाीण खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लाक के एथलेटिक्स, भारोत्तोलन एवं वालीबाल के खिलाड़ी प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में कोयलसा के गौरव कुमार यादव, 200 में अहरौला के राजन यादव, 800 में कोयलसा के अमित पटेल, 1500 दौड़ पुरूष में मेहनगर के प्रवीन, 3000 मीटर दौड़ में तरवां के विक्की ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में कोयलसा की सकीना बानों, 800 में कोयलसा की किरन वर्मा, 3000 में कोयलसा की किरन कोयलसा ने जीत दर्ज किया। भारोत्तोलन पुरूष 56 किग्रा में रामानुज, 62 में विजय, 69 में निखिल कुमार, 77 में अनुराग ने प्रथम स्थान हासिल किया। भारोत्तोलन महिला 48 किग्रा में हर्षिता, 53 किग्रा में चांदनी, 58 किग्रा में प्रिया चौहान, 63 किग्रा में आंचल यादव विजेता रही। इसी प्रकार वालीबाल पुरूष में रानी की सराय ने तो महिला वर्ग में अजमतगढ़ की टीम विजेता रही। अंत में विजेताओं में प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी राजनरायन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed