{"_id":"619bd71e32fe4873a56e3e3d","slug":"kishan-kajal-priyanka-pinky-were-the-first-azamgarh-news-vns623995529","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशन, काजल, प्रियंका, पिंकी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशन, काजल, प्रियंका, पिंकी रही प्रथम
विज्ञापन
पवई/बूढ़नपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मैगना पर किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम फूलपुर ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा किया गया। जिसमें 600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में किशन सरैया भटपुरा प्रथम तो बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर काजल प्रथम रही। 400 मीटर की बालक वर्ग में उच्च प्रा. वि बस्ती के प्रिंस प्रथम रहे तो 200 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में सरैयाभटपुरा की चंदा तो बालक वर्ग में बेलसिया के प्रणय को प्रथम स्थान मिला। समूह गान प्रतियोगिता में राजापुर विद्यालय का दबदबा रहा। पीटी और कबड्डी प्रतियोगिता में राजापुर प्रथम रहा। अध्यक्षता एबीएसए पूजा पाठक ने किया। इस मौके पर हरिप्रसाद सिंह, रामधनी यादव, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में खंड शिक्षा क्षेत्र कोयलसा कार्यालय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम नवीन प्रसाद मौजूद रहे। 50 मीटर दौड़ में मडच्छा की पिंकी प्रथम स्थान रही। 100 मीटर बालिका वर्ग में भैरोपुर की प्रियंका प्रथम रही तो बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सिहोरा के सूरज प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में भटौली की निर्जला को प्रथम स्थान मिला। वहीं प्राथमिक वर्ग के सुलेख प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर की शालू प्रजापति अव्वल रही। बालिका 200 मीटर दौड़ में कोयलसा की रिया मौर्य प्रथम रही। एबीएसए श्वेता मौर्य ने आभार जताया। इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदय राज यादव, प्रदीप सिंह, शैलेश सिंह, विजय, महेश, प्रवीण, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।