फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kiln operator attacked with hockey sticks, fired in the air

भट्ठा संचालक पर हॉकी-लाठी से हमला, हवाई फायरिंग की

Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kiln operator attacked with hockey sticks, fired in the air
महराजगंज। थाना क्षेत्र के मेेंउड़िया बाजार में कार सवार ईंट भट्ठा मालिक पर दस की संख्या में मनबढ़ों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसकी हॉकी व लाठी से पिटाई कर उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भीड़ जुटने पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। महराजगंज थाना के गोपालपुर गांव निवासी नवनीत सिंह पुत्र स्व. अभिमन्यु ईंट भट्ठा संचालक है। शनिवार की देर शाम वह अपनी कार से भट्ठे पर जा रहा था। अभी वह मो. हम्माद के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि आधा दर्जन भर लोग वाहन से उसके पीछे लग गए। जिस पर उसने अपनी कार की स्पीड बढ़ा दिया। आगे मेउड़िया बाजार मोड़ पर पहुंचे पर कुछ अज्ञात लोग कार के सामने खड़े हो गए। जिससे उसे गाड़ी रोकनी पड़ी। इस बीच पीछा कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और हॉकी व लाठी से गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ करने के साथ ही उसे बाहर खींच लिया और पिटायी करने लगे। इस बीच जब भीड़ मौके पर जुटने लगी तो मनबढ़ हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के बाबत पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed