फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Karate training given to the girl students under the Mission Daring program

मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत छात्राओं को दी कराटे की ट्रेनिंग

Wed, 16 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Karate training given to the girl students under the Mission Daring program
जीयनपुर में छात्राओं को मिशन साहसी के तहत कराटे का प्रशिक्षण देते एबीवपी के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को छह जगहों पर मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत कराटे एसोसिएशन के द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को ट्रेनर्स द्वारा कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

आज जीयनपुर नगर में नगर अध्यक्ष डा. प्रशांत राय के नेतृत्व में गांधी पीजी कालेज में छात्राओं को यूसुफ मिर्जा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। यहां प्रवासी कार्यकर्ता अभिषेक सिंह उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष डा. प्रशांत राय ने महिलाओं व बेटियों को उनके अधिकारों से जुड़े उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए पाक्सो एंटरटेनमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जीयनपुर नगर अध्यक्ष डा. प्रशांत राय, अभिषेक सिंह राठौर, संदीप सिंह गौड़, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे। बिलरियागंज नगर में जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ के नेतृत्व में एसके बालिका इंटर कालेज गद्दोपुर में छात्राओं को कराटे ऐशोसिएशन के प्रशिक्षित कोच यूसुफ मिर्जा द्वारा प्रशिक्षित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डा. बजरंग सिंह ने विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना किया और कहा कि समाज में महिलाओं के छात्राओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा व्यवस्था स्वावलंबन की भावना का प्रभसार करें। इस मौके पर प्रवासी कार्यकर्ता जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ सहित विद्यालय के सभी अध्यापक वह समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। मुबारकपुर नगर में अमन श्रीवास्तव द्वारा नगर मंत्री शिवम जायसवाल के नेतृत्व में गंगा देवी बालिका इंटर कालेज में मिशन साहसी कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। यहां प्रवासी कार्यकर्ता डा. अब्दुल अजीज आजमी रहे। अब्दुल अजीज आजमी ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक है हमारी सनातन परंपरा में नारी पूजनीय है, वंदनीय है। इस मौके पर जिला कार्यालय मंत्री अंतरिक्ष सिंह, नगर मंत्री शिवम जयसवाल, साहब सोनकर आदि उपस्थित थे। खरिहानी नगर में प्रवासी कार्यकर्ता विजय सिंह गोपी के नेतृत्व में संदीप भरद्वाज द्वारा मिशन साहसी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रवासी कार्यकर्ता विजय प्रताप सिंह गोपी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा संचालित यह मिशन साहसी कार्यक्रम समाज के हर बेटी हर महिला का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक हरिद्वार सिंह, संदीप भरद्वाज, आर्यम सिंह, दिव्यांशु पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed