फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Just hit the tree, six injured

पेड़ से टकराई बस, छह घायल

Tue, 03 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Just hit the tree, six injured
हादसे में आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी जीयनपुर में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


घायलों में बस चालक श्रीकृष्ण दूबे (50) गोरखपुर जिले के गगहा थाने के मिश्रावली गांव, सद्दान हुसैन (23) गोरखपुर जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के गायघाट गांव, कौड़ीराम गांव निवासी राजेश कुमार (22),

इसी जिले के पीपीगंज निवासी चंद्रभूषण (30), दिनेश कुमार (20) और महराजगंज जिले के समदेउरवा थाने के रागपुर गांव निवासी भूषण (38) शामिल हैं। सभी इलाहाबाद से गोरखपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र में कौड़िया बाजार के पास हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन छात्र घायल हो गए। अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के नियावत पुर गांव निवासी श्रवण राजभर (18)
विज्ञापन
विज्ञापन


और जगविजय यादव (19) शाम एक बाइक से इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे थे। कौड़िया बाजार के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं इसी थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी अभिषेक (10)


पुत्र चंद्रप्रकाश बुधवार को साइकल से स्कूल से घर जा रहा था। कौड़िया के पास वह ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने हादसों में घायल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उनका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed