{"_id":"6283e628b9be772979048334","slug":"jugaad-vehicles-are-defrauding-the-revenue-of-lakhs-of-rupees-every-day-azamgarh-news-vns6540787173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे जुगाड़ वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे जुगाड़ वाहन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के अंदर बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर रिक्शानुमा लकड़ी या लोहे की बॉडी लगाकर कई क्विंटल वजन ले जाते वाहन देखने को मिल जाएंगे। इनका आरटीओ में कोई पंजीकरण भी नहीं है। इन वाहनों के चलते परिवहन विभाग को रोजाना हजारों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है। वहीं, यह हादसों का भी सबब बन रहे हैं।
शहर के अंदर सैकड़ों की संख्या में एक स्थान से दूसरे स्थान तक माल ढोने के लिए जुगाड़ बाइक लोडर चल रहे हैं। अधिकांश मोटरसाइकिल की आयु समाप्त हो गई है, जबकि कई वाहन तो चोरी के हैं। इसके अलावा चेसिस और इंजन भी भिन्न मिल जाएंगे। बाइक के पीछे रिक्शानुमा बॉडी लगाकर कई क्विंटल के वजन में माल लोड होकर यह शहर की सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। ओवरलोड के दौरान कई जगह सामान गिर जाता है। इसके अलावा काफी लोड होने के बावजूद चालक बहुत तेजी से चलाते हैं। इससे हादसे की संभावना रहती है। तिराहों-चौराहों पर यह वाहन जाम का कारण भी बनते हैं। पिछले एक साल में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मिलकर कई अभियान चलाए, लेकिन ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न होने से अब चालकों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेरोकटोक चालक जुगाड़ मोटरसाइकिल को धड़ल्ले से दौड़ा रहे हैं। इन वाहनों के संचालन में किसी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सरकार को भी लाखों रुपयों के राजस्व को चूना लगता रहता है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जुगाड़ से मोटरसाइकिल को लोडर बनाकर चलाने का कोई प्रावधान नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है। इनके खिलाफ जल्द ही यातायात पुलिस के साथ मिलकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीज कर इन्हें सीधे थाने में बंद कराएंगे।