फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   joundice in mubarakpur

पीलिया से एक मौत के बाद जाग गया प्रशासनिक अमला

Wed, 24 Jul 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
joundice in mubarakpur
ुबारकपुर कस्बा में दूषित पानी का निरीक्षण करते अपर आयुक्त धर्मेद्र सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुबारकपुर में गंदे पानी से फैले पीलिया का मुद्दा सोशल साइट पर उठाने पर आम नागरिक के खिलाफ थाने में तहरीर देना नगर पालिका मुबारकपुर को भारी पड़ गया। अमर उजाला ने मुद्दे को उठाया तो डीएम ने ईओ को अंतिम चेतावनी जारी कर दी। दूषित पानी की सप्लाई होने पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखने की बात कही। वहीं, मंडलायुक्त ने कनक त्रिपाठी ने एडिशनल कमिश्नर प्रशासन को तत्काल मौके पर जांच के लिए भेज दिया। एडिशनल कमिश्नर ने मुबारकपुर कस्बे में पहुंच कर निरीक्षण किया और ईओ की जम कर क्लास ली। जल्द व्यवस्था न सुधरने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

गंदे पानी से पालिया फैलने का मुद्दा सोशल साइट पर उठाने पर कस्बावासी युवक फहीम के खिलाफ पालिका की ओर से थाने में तहरीर देने का मुद्दा अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता के साथ उठाया था। पीड़ित लोग भी कमिश्नर और डीएम से मिले। मंडलायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त प्रशासन धर्मेंद्र सिंह मंगलवार को मुबारकपुर के पीलिया प्रभावित अलीनगर पहुंचे। अपर आयुक्त ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और दूषित पानी की समस्या के बाबत बात की। सभी ने एक सुर में दूषित पानी आने की शिकायत की। जिस पर उन्होंने ईओ राजपति अविचल की जमकर क्लास ली। जल्द व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिया। ईओ ने ठेकेदार के काम कराने का निर्देश देने की बात कही तो वे भड़क उठे और कहा कि यह नौटंकी नहीं चलेगी। काम कराएं और व्यवस्था में सुधार कराएं।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों का नपा प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला। अपर आयुक्त ने नपा प्रशासन को निर्देश दिया कि जहां भी दूषित पानी की सप्लाई हो रही है तत्काल उक्त क्षेत्रों की पाइप लाइन बदलवाई जाए। ईओ ने इस दौरान 420 मीटर पाइप लाइन बदलने की जरूरत बताया। इस पर उन्होंने 14 वें वित्त से तत्काल काम शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अलीनगर मुहल्ले में सिर्फ टैंकर से पानी की सप्लाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जारी किया चेतावनी पत्र, सुधार का निर्देश
आजमगढ़। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह भी नपा प्रशासन को कड़ा चेतावनी पत्र जारी कर दिया है। कस्बा वासियों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने ईओ को निर्देशित किया कि जल्द ही पेयजल व्यवस्था को सुधारे अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एडीएम प्रशासन को निर्देेशित किया कि जो लोग भी बिना टैंक के शौचालयों का प्रयोग कर रहे है, उन्हें नोटिस देकर टैंक बनाने को कहे। इसके बाद भी नहीं मानते है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। दूषित पानी की शिकायत करने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने के बजाए शुद्ध पेयजल सप्लाई किया जाना सुनिश्तिच करें। इसके साथ ही डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को लगातार कैंप लगा कर मरीजों की जांच करने और दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन को उन्होंने निर्देशित किया कि वे लगातार चक्रमण करें और कटे, खुले व मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
जेडी हेल्थ ने भी जाना पीलिया प्रभावितों का हाल
मुबारकपुर। अपर आयुक्त प्रशासन धर्मेंद्र सिंह के साथ ही जेडी हेल्थ डॉ. हबीबुल्ला भी मंगलवार को मुबारकपुर कस्बे में पहुंचे और वहां फैली पीलिया का हाल लिया। उन्होंने सीएचसी पर पहुंच कर भर्ती मरीजों को मिल रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने कस्बे में पीलिया के रोकथाम को लेकर विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी लिया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देशित किया कि वे मरीजों पर पैनी नजर रखे और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसके साथ ही गंभीर मरीजों को तत्काल हॉयर सेंटर रेफर कर दिया जाए ताकि उन्हें और बेहतर सुविधांए मिल सके। हालांकि स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग से संतुष्ट दिखे।
पांच नए मरीज मिले
मुबारकपुर। कस्बे में छह माह के अदंर दूसरी बार फैली पीलिया पर अब तक नियंत्रण नहीं हुआ है। मंगलवार को भी पांच की संख्या में नये मरीज चिन्हित किये गये। जिसमें तीन सीएचसी पर मिले तो वहीं दो अन्य प्राइवेट अस्पतलों पर चिन्हित हुए। एक की मौत से कस्बे में दहशत का माहौल है।
कस्बे में पहली बार जनवरी माह में पीलिया फैली थी। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी हजारों लोग पीलिया की चपेट में आये थे। तीन माह बाद काफी मशक्कत पर पीलिया काबू में आया था। छह माह के अंदर 1 जुलाई से कस्बे में पुन: पीलिया का प्रकोप फैलने लगा। दूसरी बार फैली पीलिया से भी रविवार को एक महिला के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हेा गई। वहीं अब तक कस्बे में डेढ़ सौ से अधिक लोग पीलिया से पीड़ित है। जिसमें डेढ़ दर्जन भर गंभीर हाल में रेफर होकर अन्यत्र हॉयर सेंटरों पर अपना इलाज करा रहे है। मंगलवार को भी सीएचसी पर दर्जन भर से अधिक लोगों ने अपनी जांच करायी। जिसमें तीन में पीलिया के लक्षण पाये गये। इनमें अलीनगर मुहल्ला निवासीनी 18 वर्षीया जेबा अंजुम पुत्री शकील अहमद, 35 वर्षीय मो. आमिर पुत्र हसीबुल्ला व मुहल्ला सरैया निवासी 15 वर्षीय मो. कैफ पुत्र रेयाज अहमद शामिल है। इन तीनों को सीएचसी पर भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इनके अलावा प्राइवेट अस्पतालों पर भी दो नये मरीज चिन्हित हुए है, जिनका इलाज वहीं चल रहा है।
नए क्षेत्र सरैया में भी पीलिया ने दी दस्तक
कस्बे में फैली पीलिया को 20 दिन से ज्यादा हो चुका है। इसके बाद भी इस पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। वहीं अलीनगर मुहल्ले से शुरू हुई पीलिया अब तक आधा दर्जन अन्य मुहल्लों में भी फैल चुकी है। मंगलवार को सरैया में भी पीलिया ने दस्तक दे दी। यहां का रहने वाला 15 वर्षीय कैफ सीएचसी पर पहुंचा तो जांच में पीलिया की पुष्टि हुई। कैफ का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
कस्बे में फैला है हेपेटाईटिस ई
कस्बे में हेपेटाईटिस ई फैली है। अपर आयुक्त प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक जो भी रिपोर्ट सामने आयी है, उसमें हेपेटाईटिस ई की ही पुष्टि हुई है और यह सिर्फ और सिर्फ दूषित पानी के चलते ही होता है। ऐसे में दूषित पानी की सप्लाई पर तत्काल लगाम लगाया जाना अत्यंत ही जरूरी है। पानी शुद्ध होते ही पीलिया पर कंट्रोल हो जायेगा। जिसके लिए नपा प्रशासन को चेतना होगा। न चेतने पर कार्रवाई होगी।

शुरू हुआ नई पाइप लाइन बिछाने का काम
कमिश्नर व डीएम के पेंच कसते ही नपा प्रशासन हरकत में आ गया है। ईओ राजपतिा अविचल ने बताया कि चिन्हित किये गये पाइप लाइन को बदलने की कवायद शुरू करा दी गई है। कुल 420 मीटर पाइप लाइन बदला जाना है। ये वे पाइप लाइन है जो नाली-नाले से सट कर गुजरी है अथवा काफी जर्जर हो चुकी है। मंगलवार की दोपहर से ही युद्ध स्तर पर नई पाइप लाइन बिछाने की कवायद शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed