फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Jia Rai to be honored on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी जिया राय

Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jia Rai to be honored on Republic Day
जिया राय। - फोटो : AZAMGARH
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होगी जिया राय
विज्ञापन

आज प्रधानमंत्री उनके माता-पिता से करेंगे संवाद
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी आजमगढ़ की बिटिया जिया राय को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय बाल खेल पुरस्कार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री को जिया के पिता मदन राय व उनकी माता रत्ना राय से वर्चुअल संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग प्रेरणा स्रोत के रूप में जिया राय का चयन किया था। जिया ने राष्ट्रीय तैराकी में तीन वर्ष लगातार प्रथम स्थान बनाने वाली भारत की पहली दिव्यांग महिला तैराक हैं। जिया ने 14 वर्ष की अवस्था में ही कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। रविवार की शाम को जैसे ही सूचना मिली की गणतंत्र दिवस पर आजमगढ़ की बिटिया को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार खेल में प्रदान किया जाएगा। जिया के घर पर कटाई अलीमुद्दीनपुर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिया राय को क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। जिसमें ग्राम प्रधान पवन यादव, सुबोध राय, वीरेंद्र यादव, उनके बाबा सुभाष राय, चाचा विपिन राय व दादी राधिका राय सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed