{"_id":"663532ed8177e0a0050b3ef4","slug":"investigation-into-the-exam-postponed-due-to-non-receipt-of-paper-started-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-114938-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पेपर न मिलने से टाली गई परीक्षा मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पेपर न मिलने से टाली गई परीक्षा मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
एमए चतुर्थ सेमेस्टर की संस्कृत की परीक्षा पेपर न पहुंचने के कारण टाल दी गई। इस खबर के प्रकाशन के बाद कुलपति भी हरकत में आ गए हैं। उनके द्वारा इस मामले में रजिस्ट्रार परीक्षा नियंत्रक से रिपोर्ट तलब की गई है कि आखिर किस कारण से परीक्षा केंद्रों पर पेपर नहीं पहुंचा और परीक्षा टालनी पड़ी।
बताते चलें कि महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय से आजमगढ़ और मऊ जनपद के 454 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इन महाविद्यालयों में हजारों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते है। वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन महाविद्यालयों में किया गया था। शाम की पाली में एमए चतुर्थ सेमेस्टर के संस्कृत विषय की परीक्षाएं होनी थी। इस परीक्षा में कुल 331 विद्यार्थियों को शामिल होना था। विद्यार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षार्थियों को उनके कक्षों में बिठाया गया लेकिन प्रश्नपत्र के लिफाफे में सादा कागज निकला तो परीक्षा को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए टाल दिया गया।
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में पेज नंबर तीन पर “पेपर छपवाया नहीं, परीक्षा केंद्रों को भेज दिया खाली लिफाफा” शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया। खबर का प्रकाशन होने के बाद कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार शर्मा ने इसे संज्ञान में लिया और इस मामले में रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक से रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में रजिस्ट्रार व परीक्षा नियंत्रक विशेश्वर प्रसाद ने कहा कि यह कैसे हुआ मैं इसकी जांच करा रहा हूं।