फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions to stop salary of seven village development and 10 gram panchayat officers

सात ग्राम विकास और 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश

Sat, 27 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of seven village development and 10 gram panchayat officers
आजमगढ़। कोरोना काल में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए सरकार का पूरा जोर मनरेगा योजना पर है। मिर्जापुर विकास खंड में इस योजना पर कार्य करने में सात ग्राम विकास अधिकारी और 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों की लापरवाही मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने सभी का जून माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इस निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों का जून माह का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

जनपद में आए प्रवासी श्रमिकों की संख्या एक लाख 70 हजार है। सरकार ने जनपद में इन प्रवासी श्रमिकों का मनरेगा कार्ड बनाकर मनरेगा योजना के तहत रोजगार देने का निर्णय लिया। इस निर्णय के तहत जनपद में लगभग 40 हजार प्रवासी श्रमिक मनरेगा में कार्य कर रहे हैं। वहीं अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से उन्हें रोजगार दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी मिर्जापुर ने जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया कि मनरेगा योजना के तहत मिर्जापुर विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा पौध रोपण के लिए जियो टैग आदि मात्र 10 ग्राम पंचायतों में किया गया है। उन्होंने खराब प्रगति वाले सात ग्राम विकास अधिकारियों परमेश्वरी दयाल, अखिलेश कुमार, विरेंद्र सोनकर, दीपक कुमार पाल, कृष्ण मुरारी यादव, अशोक कुमार और शशिकांत का जून माह का वेतन रोकने के लिए जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजा। वहीं 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों हरेंद्र कुमार, जयसिंह, उमाकांत पाठक, राकेश कुमार यादव, विनीत सिंह, परविंद कुमार मौर्य, शैलेंद्र कुमार मौर्य, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार और मनोज कुमार यादव का जून माह का वेतन रोकने के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा। उनके इस पत्र पर डीपीआरओ लाल जी दुबे ने 10 ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed