{"_id":"63fcfb889b9131353a0140b4","slug":"instructions-to-speed-up-ldm-on-receipt-of-less-margin-money-distribution-azamgarh-news-vns7002644167-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मार्जिनमनी वितरण कम मिलने पर एलडीएम को तेजी लाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मार्जिनमनी वितरण कम मिलने पर एलडीएम को तेजी लाने का निर्देश
विज्ञापन
आजमगढ़। युवाओं को उद्योग स्थापना कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया। इसके अलावा जनपदों में उद्यमियों के समक्ष जो भी समस्याएं हैं उन्हें तत्परता से निस्तारित किया जाय। उक्त निर्देश मंडलायुक्त ने सोमवार को सभागार में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक के दौरान दिए।
उन्होंने तीनों जनपदों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने के प्रकरण के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी सीडा ने अवगत कराया कि पूर्व बैठक में दिये गये निर्देश के क्रम में बलिया स्थित किसान सहकारी चीनी मिल व सूत मिल तथा मऊ में कताई मिल पर औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यालय आख्या भेज दी गई है। आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सन्निकट नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसिक किये जाने के संबंध में वर्तमान में कोई कार्ययोजना प्रस्तावित नहीं है। मऊ के एक उद्यमी द्वारा बताया गया कि उप्र हैंडलूम, पावरलूम, सिल्क एवं गारमेंटिंग पालिसी के तहत सभी कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, लेकिन उन्हें योजना का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग ने बताया कि प्रकरण मुख्यालय को भेजा गया है, दिशा निर्देश प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी। सीएमयुवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा में पाया कि इस योजना के तहत आजमगढ़ में 128, बलिया में 97 एवं मऊ में 67 लाभार्थियों को लाभांवित किया जाना था, जिसमें आजमगढ़ में 95, बलिया में 70 एवं मऊ में 62 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत हैं। जिसमें आजमगढ़ में 75, बलिया में 44 एवं मऊ में 45 लाभार्थियों में धनराशि वितरित की गयी। स्वीकृत के सापेक्ष कम वितरण पर मंडलायुक्त ने एलडीएम को निर्देशित किया इस ओर विशेष ध्यान देकर वितरण कराएं। इसी प्रकार ओडीओपी में वितरित मार्जिनमनी कम मिलने पर एलडीएम को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मंडल के तीनों जनपदों के अधिकारी उपस्थित थे।