फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions given for action on absent doctors

अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for action on absent doctors
भ्रमण पर निकले डीएम बुधवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा पहुंचे। इस दौरान वहां गंदगी मिलने पर सीएमओ को निर्देश दिया कि एक विशेष सफाई अभियान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाकर साफ-सफाई करायी जाय।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात पांच चिकित्सकों में से दो चिकित्सक स्नेहा सिंह गाइनोलॉजी, आशीष सिंह जनरल सर्जन के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने इनके खिलाफ मेडिकल काउंसिल में कार्रवाई कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिये एवं इनके रजिस्ट्रेशन को भी रद्द करने के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खाली पड़ी जमीन पर नजदीकी गौशाला से खाद मंगाकर उसमें खाद डालकर खेती योग्य जमीन तैयार करें। उसमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा सब्जियां उगाई जाय, जिसकी धनराशि का उपयोग गौशाला केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाय।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देश दिया कि सप्ताह में कम से कम एक दिन निरीक्षण कर अस्पताल की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। इस मौके पर एसडीएम बूढ़नपुर, सीएमओ डा. आईएन तिवारी, एसीएमओ डा. एके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed