फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions for recovery by registering a case against the accused of embezzlement

गबन के आरोपियों पर केस दर्ज कर वसूली का निर्देश

Thu, 28 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Instructions for recovery by registering a case against the accused of embezzlement
पल्हनी विकास खंड के करनपुर ग्राम पंचायत में शिकायत पर हुई जांच में 8,12,436.32 रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को इस गबन में दोषियों के खिलाफ एफआरदर्ज कराते हुए वसूली कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

करनपुर गांव निवासी हश्चिंद्र गौतम ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर गांव में हुए विकास कार्यों में गबन किए जाने का आरोप लगाया। उनकी इस शिकायत पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच अधिकारी नामित किया गया। जांच में कुल 8,12,436.32 रुपये का गबन पाया गया। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत पल्हनी को पूर्व प्रधान संतोष कुमार गौतम से कुल धनराशि का एक तिहाई 270812 रुपये, सचिव सुभाष चंद्र गौतम से 96090, ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुुमार सिंह से 1,75,732 रुपये, अवर अभियंता आरईएस आरके प्रधान से 96,080, अवर अभियंता आरईएस अमरनाथ चौरसिया से 71,242, अवर अभियंता आरईएस लोकेंद्र प्रजापति से 1,04,490 रुपये की वसूली करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही शासकीय कर्मियों के निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई का का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed