फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructed to distribute relief material within two days - Suresh Rana

दो दिन के अंदर राहत सामग्री वितरित कराने का निर्देश दिया -सुरेश राणा

Tue, 04 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Instructed to distribute relief material within two days - Suresh Rana
पुलिस लाइन पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह राणा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गन्ना विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा का मंगलवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरान किया और टूटे रिंग बांध का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ में स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण भमिका है। मुख्य चिकित्साधिकारी सभी प्रभावित 80 आबाद ग्रामों में टीम लगाकर क्लोरीन टैबलेट का वितरण कराएं एवं बाढ़ समाप्त होने के बाद टीकाकरण कराएं। संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी वेनम एवं पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। सभी संबंधित ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर कोविड-19 के दृष्टिगत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए दवाओं का वितरण व छिड़काव भी कराएं। डीपीआरओ संबंधित ग्रामों में साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कराएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संबंधित प्रभावित ग्रामों में पशुओं के चारे की व्यवस्था करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों पर भूसा उपलब्ध करा दिया गया है। प्रभारी मंत्री ने सभी बाढ़ चौकियों को और क्रियाशील करने, नाविकों का नंबर जन सामान्य में वितरण कराने तथा नाविकों को निश्चित मानदेय देने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए। उन्होंने दो दिन के अंदर सभी प्रभावित व्यक्तियों व परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने, बिजली की व्यवस्था ठीक कराने, जहां आवश्यकता हो वहां पर मिट्टी का तेल वितरित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि हर हाल में कल 12 बजे तक बंधे की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाए और प्रभावितों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। रिंग बांध टूटने पर सभी अधिकारी उपस्थित रहे, लेकिन बाढ़ खंड के एक्सीइन के अनुपस्थित रहने पर प्रभारी मंत्री ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोविड-19 की समीक्षा में डीएम को निर्देश दिए कि सभी एल-1 व एल-2 अस्पताल में सीसी टीवी कैमरा लगाएं तथा वहां पर साफ-सफाई तथा खाने की गुणवत्ता की मानीटरिंग करते रहे। डीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि रात में वह स्वयं उपस्थित रहकर बचाव व राहत का कार्य करते रहे जो प्रशंसा का विषय है। इस मौके पर सिंचाई राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डु, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed