{"_id":"625daee2e3a2bb60cd33f07d","slug":"inspected-university-under-construction-got-information-azamgarh-news-vns6490081185","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन विवि का किया निरीक्षण, ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन विवि का किया निरीक्षण, ली जानकारी
विज्ञापन
आजमगढ़। यशपालपुर-आजमबांध में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण तेज गति से चल रहा है। सोमवार को विश्वविद्यालय अभियान के संरक्षक पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा। उसने वहां की विद्युत व्यवस्था को लेकर आवाज उठाने की बात कही। विश्वविद्यालय अभियान के संरक्षक प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय अभियान के सदस्यों ने निर्माण कार्य का अवलोकन किया और अधिकारियों से जानकारी एकत्र की। प्रथम चरण में 18 माह के भीतर प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, हास्टल, बाउंड्रीवाल का निर्माण होना है। जिसकी नींव भराई का कार्य चल रहा है। मानसून के पूर्व नींव निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। कहा कि निर्माण के दौरान बिजली के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिखकर व्यवस्था की मांग की जाएगी। पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह ने कहा कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का निर्माण होना बेहद सुखद है। खुशी यह है कि मुख्यमंत्री ने इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है।
विश्वविद्यालय अभियान संयोजक डा. सुजीत श्रीवास्तव भूषण ने कहा कि विश्वविद्यालय का निर्माण होने से आजमगढ़ की तस्वीर और तासीर बदल जाएगी। समाजसेवी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अभियान तब तक सक्रिय रहेगा जब तक जनपदवासियों के सपनों के अनुरूप विश्वविद्यालय बन नहीं जाता। कर्मचारी नेता गुलाब राय ने कहा कि निर्माण कार्य में कोई गतिरोध उत्पन्न न हो इसके लिए अभियान निरंतर निगरानी करता रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में छात्र नेता अमित कुमार सिंह, बादल कुमार सिंह, संदीप कुमार, शिवबोधन उपाध्याय आदि शामिल रहे।