{"_id":"63381b5d3e6dde3cc20daca6","slug":"innocent-daughter-death-due-to-snake-bite-in-azamgarh-when-she-playing-playing-outside-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घर के बाहर खेल रही मासूम को सांप ने डंसा, इकलौती बेटी की मौत से घर में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घर के बाहर खेल रही मासूम को सांप ने डंसा, इकलौती बेटी की मौत से घर में कोहराम
Sat, 01 Oct 2022 04:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:20 PM IST
सार
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम को सांप ने डंस लिया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में घर के बाहर खेल रही एक पांच वर्ष की बच्ची को सांप ने डंस लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर दिया। परिवार के लोग बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र गोपालपुर गांव निवासी हरिराम प्रजापति की पांच वर्षीय पुत्री सेजल शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया। बच्ची को इसका एहसास नहीं हुआ। थोड़ी देर में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे रात नौ बजे के करीब पास ही स्थित एक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने उसे सीएचसी पर भेज दिया। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरिराम प्रजापति का एक पुत्र था, उसकी भी मौत हो चुकी है। इकलौती पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच है। मां उर्मिला का रो-रा कर बुरा हाल है। पिता मुंबई में किसी होटल पर कार्य करता है।
विज्ञापन