फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the final, Lucknow defeated Yuvraj Sporting Club

युवराज स्पोर्टिंग क्लब को हरा लखनऊ फाइनल में

Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
In the final, Lucknow defeated Yuvraj Sporting Club
अटल बिहारी वाजपेई अंडर 17 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पूल ए का सेमी फाइनल मैच लखनऊ और युवराज स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी युवराज स्पोर्टिंग क्लब की टीम मात्र 126 रनों पर आल आउट हो गई। जिसमें आदर्श राय ने 31 रन व लोकेश ने 38 रन बनाया। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में उत्कर्ष ने चार, अभिषेक व आदित्य ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम की तरफ से शिवम ने 28 व वत्सल ने 23 रन बनाया। जिसके दम पर लखनऊ की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य को हासिल कर लिया। युवराज स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से गेंदबाजी में लोकेश व विकास ने दो-दो विकेट लिया। मैच के मैन ऑफ ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजक अमन श्रीवास्तव द्वारा उत्कर्ष को दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रिंस चौहान द्वारा उत्कर्ष को दिया गया। सेमीफाइनल मैच का उदघाटन मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव ने किया। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed