फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In the battle of Corona, children will be vaccinated in schools

कोरोना की जंग में बच्चों को स्कूलों में लगेगा टीका, तैयार हो रहा माइक्रो प्लान

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
In the battle of Corona, children will be vaccinated in schools
आजमगढ़। व्यस्कों के टीकाकरण के बाद नए साल में किशोरों को टीका लगाने की तैयारी है। स्कूल-कॉलेजों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर स्कूलों में पढ़ाई कर रहे 15 से 17 साल के किशोरों का टीकाकरण कराने की तैयारी है। इसको लेकर संबंधित ब्लाक के अधीक्षक सीएचसी व पीएचसी के द्वारा सभी विद्यालयों में बच्चों को टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। उधर ब्लाकों के सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षक टीकाकरण को लेकर तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर रहे हैं। ताकि कोरोना संक्रमण से जंग जीत सकें। इसके लिए प्रार्थना सभा व नोटिस बोर्ड के माध्यम से छात्रों में प्रचार-प्रसार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक विद्यालयों में एक टीकाकरण नोडल टीचर नामित किया जाएगा। जिसका टीकारण दिवस को छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत करते हुए संबंधित ब्लाक के एमओआई से समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन

टीकाकरण के दिन नास्ता करना जरूरी : आजमगढ़। टीकाकरण दिवस के दिन बच्चे नास्ता करके घर से आएं, भूखे न रहें। टीकाकरण नोडल टीचर अपने ब्लाक के अधीक्षक, प्रवर अधीक्षक से लगातार समन्वय रखें व टीकाकरण के दिन पंक्तिबंद्घ छात्रों की कतार बनावें। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। टीकाकरण के उपरांत आधे घंटे बच्चों को बैठाना होगा। उसके बाद खेल-कूद की गतिविधि नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed