फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   In a minor dispute, the home guard stabbed the fruit seller

मामूली विवाद में होमगार्ड ने फल विक्रेता को मारा चाकू

Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
In a minor dispute, the home guard stabbed the fruit seller
मेजवां। फूलपुर कस्बा में रोडवेज के पास रविवार को फल का ठेला लगाने की बात पर होमगार्ड और फल विक्रेता में विवाद हो गया। होमगार्ड ने चाकू व लाठी से प्रहार कर फल विक्रेता को घायल कर दिया। इससे गुस्साए स्थानीय निवासियों ने भी होमगार्ड को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मनी सोनकर फल का ठेला लगाता है। रविवार को भी वह फूलपुर रोडवेज के पास मुंडियार रोड पर ठेला लगा रहा था। ठेला आगे-पीछे करने की बात पर मनी सोनकर की मौके पर मौजूद होमगार्ड से कहासुनी हो गई।बात इतनी बढ़ गई कि होमगार्ड ने लाठी व चाकू से मनी सोनकर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फल व्यवसायी के घायल होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने होमगार्ड को पकड़ कर बुरी तरह पीटा। दोनों को सीएचसी फूलपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने फल विक्रेता की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि होमगार्ड का वहीं इलाज चल रहा है। फल विक्रेता होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed