फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal parking in the city leads to jam, even officers are not paying attention

शहर में अवैध पार्किंग से लगता है जाम, अफसर भी नहीं दे रहे ध्यान

Thu, 18 Aug 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Illegal parking in the city leads to jam, even officers are not paying attention
सिविल लाइंस स्थित जजी मैदान के पास सड़क पर की गई वाहनों की पार्किंग से लगा जाम। - फोटो : AZAMGARH
शहर को जाम की मुक्ति दिलाने की कोशिश में अवैध पार्किंग रोड़ा बन रही है। नगर क्षेत्र के कई ऐसे इलाके हैं जहां अवैध पार्किंग के कारण इन मार्गों से गुजरना दूभर हो जाता है। वहीं सब देखते हुए भी जिम्मेदार भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वन-वे नियम भी बनाया गया लेकिन जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी। इसका मुख्य कारण पार्किंग की व्यवस्था का न होना है। जिससे शहर में खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करके खरीदारी करते हैं। जिन लोगों ने पार्किंग का निर्माण कराया था उन लोगों ने पार्किंग में भी दुकानें खुलवा दी। जिसका परिणाम है कि शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने की सारी कवायद धरी की धरी रह गई। नगर में कई क्षेत्र ऐसे हैं कि इनमें लोगों ने एक मार्ग को अपनी गाड़ी खड़े का अड्डा बना लिया है। जिसके कारण एक मार्ग पूरी तरह से ब्लाक हो गया है। जिससे इन मार्गों से होकर गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

एक तरफ का बंद हो जाता है रास्ता
नगर के मातबरगंज शंकर जी मूर्ति के पास दो तरफ से रास्ता है। एक तरफ के रास्ते पर यहां के रहने वाले लोग अपने वाहन को खड़ा कर पूरे दिन बंद कर देते हैं जिससे यह मार्ग बंद रहता है। वहीं जब यह मार्ग लालडिग्गी की मुड़ता है तो इस पर दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की बाइक आधी सड़क को घेरे खड़ी रहती है। जबकि यहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी रहती है लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं। जिससे इस मार्ग पर आवागमन करना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग पर दोनों तरफ खड़ी करते हैं वाहन
नगर के दिवानी कचहरी क्षेत्र में आने वाले लोग पहले अपने वाहन को गिरजाघर चौराहे के सामने लगाते थे। जिससे परेशानी होती थी। पुलिस ने इसे बंद कराया तो अब गिरजाघर चौराहे से जजी मैदान होते हुए रोडवेज व बवाली मोड़ जाने वाले मार्ग पर लोगों द्वारा दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। जिससे इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग यहां जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। वहीं चौराहे पर पुलिस मौजूद रहती है लेकिन ध्यान नहीं देती है।
दवा मंडी में लगता है जाम
नगर के आसिफगंज पुरानी कोतवाली मुहल्ले में जिले की दवा मंडी लगती है। इस मंडी में शहर से लेकर देहात क्षेत्र के लोग दवा की थोक खरीदारी करने आते हैं। किसी भी दवा विक्रेता के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिससे यहां लोग वाहन को आधी सड़क तक खड़ा करते हैं। जिससे यहां दिन में कई बार जाम लगता है। सबसे बड़ी समस्या उस समय होती है जब कोई चार पहिया वाहन आ जाता है।

हम लोगों केे जागरूक करने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग अपने वाहनों को जहां तहां खड़ा कर देते हैं। फिर भी हमारा प्रयास रहता है कि शहर में जाम की समस्या न हो।
सुधीर जायसवाल, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed