फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal mining exposed in Azamgarh Five tractor trolleys and one JCB recovered six people in police custody

आजमगढ़ पुलिस का एक्शन: अवैध खनन में लगे 5 ट्रैक्टर- ट्राली व एक जेसीबी बरामद, 6 को हिरासत में लेकर जांच शुरू

Wed, 08 May 2024 04:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 May 2024 04:37 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में एक्स पर हुई शिकायत को संज्ञान में लेकर पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल पोखरे से हो रहे मिट्टी खनन पर कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर पांच ट्रैक्टर- ट्राली व एक जेसीबी बरामद किया गया। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। 

विज्ञापन
Illegal mining exposed in Azamgarh Five tractor trolleys and one JCB recovered six people in police custody
पुलिस द्वारा बरामद जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया साइट एक्स पर हुई अवैध खनन की शिकायत पर सरायमीर पुलिस सक्रिय हो गई और बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग गांव स्थित एक पोखरे से मिट्टी का खनन कर रहे एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद करने के साथ ही छह लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही अवैध खनन की सूचना तहसील प्रशासन व खनन विभाग को दे दिया है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला  
सोशल साइट एक्स पर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने सुरही बुजुर्ग गांव स्थित पोखरे से चल रहे अवैध खनन की वीडियो के साथ शिकायत वायरल पोस्ट किया। पुलिस विभाग के एक्स पर भी शिकायत प्रेषित किया गया था। जिसे सरायमीर थाना पुलिस ने संज्ञान में लिया और सुबह ही फोर्स संग एसओ यादवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

Illegal mining exposed in Azamgarh Five tractor trolleys and one JCB recovered six people in police custody
पुलिस द्वारा बरामद ट्रैक्टर- ट्राली - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मौके से छह लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर थाने ले आई। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अवैध खनन की सूचना उपजिलाधिकारी निजामाबाद के साथ ही खनन विभाग व राजस्व विभाग को भी दे दी गई है। एक्स पर चल रहे वीडियो व शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 

हिरासत में लिए गए लोगों में जेसीबी मालिक श्यामलाल यादव निवासी गाहूखोर थाना सरायमीर, जेसीबी चालक विंद्रेश यादव निवासी अहिरीपुर थाना कोतवाली फूलपुर, ट्रैक्टर चालक राकेश यादव निवासी टंडवा राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर, गोविंदा यादव निवासी सेमरी थाना तहबरपुर, आशीष यादव निवासी गाहूखोर थाना सरायमीर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed