फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Illegal collection was being done for Aadhar card, SDM investigated on complaint, allegations found right

आधार कार्ड के लिए हो रही थी अवैध वसूली, शिकायत मिलने पर एसडीएम ने की जांच, सही मिले आरोप

Tue, 20 Oct 2020 07:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Illegal collection was being done for Aadhar card, SDM investigated on complaint, allegations found right
लालगंज। कस्बा स्थित पोस्ट ऑफिस, यूनियन बैंक और एक सेवा केंद्र में आधार कार्ड बनाने के नाम पर 400 से 500 रुपये की वसूली का जा रही थी। तहसील दिवस में शिकायत मिलने पर एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने तीनों केंद्रों पर छापेमारी की तो वसूली की शिकायत सही पाई गई। उन्होंने अधिक ली गई धनराशि वापस कराने के साथ ही कोतवाल देवगांव को कार्रवाई के निर्देश दिए। केंद्र अधिकारियों को फटकार लगाई और विभागीय कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव को तहसील दिवस में शिकायत मिली कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर स्कूली बच्चों और लोगों से 400 से 500 रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने सीओ लालगंज और पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पोस्ट ऑफिस लालगंज, यूनियन बैंक लालगंज और विपिन जनसेवा केंद्र पर छापेमारी की गई। उपस्थित लोगों से जानकारी प्राप्त की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ऑपरेटर अरविंद कुमार पुत्र इंद्रजीत और नीरज विश्वकर्मा ने 200 से 300 रुपये आधार कार्ड के नाम पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा लिया जा रहा था। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने बताया कि आधार कार्ड के नाम पर हम लोगों से ज्यादा पैसे लिए गए हैं। ऑपरेटर ने ज्यादा पैसे लेने की बात स्वीकार की। अवनी की अंतिमा प्रजापति, व्यौहारा की खुशबू शर्मा, पूजा सरोज आदि को आधार कार्ड के ऑपरेटर से ज्यादा लिए गए 200-200 रुपये वापस कराए गए। कोतवाल देवगांव को निर्देशित किया कि उपरोक्त ऑपरेटर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करें। यूनियन बैंक के मैनेजर, पोस्ट ऑफिस के इंस्पेक्टर और ग्राहक सेवा केंद्र को निर्देशित किया गया निर्धारित शुल्क की लिस्ट बाहर न चस्पा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed