फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ignoring standards in road construction, sawdust is not being put

Azamgarh News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, नहीं डाला जा रहा बुरादा

Tue, 04 Apr 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ignoring standards in road construction, sawdust is not being put
लोक निर्माण विभाग ने शहर की ज्यादातर सड़कों को नए सिरे से पिच तो कर दिया है लेकिन मानकों को दरकिनार कर। छोटी गिट्टी व तारकोल की सड़कों पर लेयर तो चढ़ाई गई लेकिन इस लेयर पर पत्थर का बुरादा नहीं डाला गया। ऐसे में सड़क बरसात में पानी तो सोखेगी और जल्द खराब भी हो जाएगी। उधर, मार्च माह बीत चुका है लेकिन अभी भी सड़कों का निर्माण आधा-अधूरा है। पीडब्लूडी निर्माण खंड दो ने आठ से दस दिनों पूर्व शहर के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कवायद शुरू कराई। छोटी गिट्टी व तारकोल को हाटमिक्स प्लांट से तैयार करा कर सड़क गड्ढा मुक्त की जाने लगी। एक लेयर चढ़ाने के बाद इन बनी सड़कों पर पत्थर के बुरादे की लेयर चढ़ायी जानी चाहिए, जिससे सड़कों की दरारों में पानी न जाए और वह खराब न होने पाएं। लेकिन ठेकेदारों ने सड़क पर सिर्फ एक लेयर चढ़ा कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। बुरादे की लेयर किसी भी सड़क पर नहीं चढ़ाई गई है। जिससे बरसात के दिनों में इन सड़कों के दरारों से पानी अंदर जाएगा और सड़कें एक बार फिर गड्ढों में बदलते देर नहीं लगेगी। इतना ही नहीं वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी शहर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है। पीडब्लूडी निर्माण खंड दो के एक्सईएन संकर्षण लाल ने बताया कि सभी सड़के हॉट मिक्स प्लांट से बनायी जा रही हैं। जो लेयर चढ़ाया गया है, उस पर बुरादे की लेयर चढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। ग्रामीण सड़कों पर बुरादे की लेयर चढ़ायी जाती है। जो सड़कें बन गई है, उस पर जल्द सफेद पट्टी आदि खींचने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed