फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ignoring social distancing in vegetable markets,

सब्जी मार्केटों में हो रही सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी, वेस्ली स्कूल व अठवरियां मैदान मार्केट का सबसे बुरा हाल

Sat, 02 May 2020 04:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Ignoring social distancing in vegetable markets,
आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने हर वार्ड में जगह-जगह सब्जी मार्केट स्थापित कराया है। इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं हो रहा है। कुछ मार्केटों पर तो पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगी है लेकिन वे मूकदर्शक बने रहते हैं। अधिकारियों के आने पर ही ये कुछ सक्रिय होते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सब्जी मार्केट में भीड़ न हो इसके लिए कई जगहों पर सब्जी मार्केट लगवाया है। इसमें प्रमुख रूप से वेस्ली इंटर कालेज, अठवरिया मैदान, कर्बला मैदान, एसकेपी, डीएवी आदि शामिल है। इन सभी सब्जी मार्केटों में शुरू से ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है। सबसे बुरा हाल वेस्ली स्कूल व अठवरियां मैदान में देखने को मिल रहा है। वेस्ली स्कूल पर तो पुलिसकर्मियों की तैनाती भी है लेकिन वे पूरी तरह से मूकदर्शक बने रहते है। जब अधिकारियों के वाहन गुजरते है तो वे सक्रिय हो जाते हैं। इन मार्केटों में दुकानों को दूर-दूर लगाने का निर्देश है लेकिन इसकी भी अनदेखी हो रही है और प्रशासनिक अमला इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed