फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If you give up, then the complaint will be canceled till March 3

Azamgarh News: उत्सर्ग दो तो कैफियात तीन मार्च तक निरस्त

Tue, 28 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
If you give up, then the complaint will be canceled till March 3
उत्सर्ग दो तो कैफियात तीन मार्च तक निरस्त
विज्ञापन

टिकट आरक्षित कराने वालों की बढ़ी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेजवां। होली के पर्व पर बाहर रहने वाले लोग घर आने की फिराक में जुटे हुए हैं। उनके द्वारा पहले से ही ट्रेनों में टिकट का आरक्षण कराया गया है। नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण निरस्त चल रही अन्य ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। वहीं अब उत्सर्ग कैफियात एक्सप्रेस के निरस्त रहने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उत्सर्ग जहां अब दो मार्च तक तो कैफियात तीन मार्च तक निरस्त रहेगी। जिसके कारण त्योहारी सीजन में एक बार फिर यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई है।

शाहगंज-खेतासराय के बीच चल रहे नान इंटर लकिंग कार्य के चलते 21 फरवरी से आजमगढ़ के रास्ते शाहगंज-मऊ के बीच चलने वाली ट्रेनें बंद चल रहीं हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों सहित दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेने 28 फरवरी से चलने लगेंगी। वहीं पूर्व निर्धारित शेड्यूल से चलने वालीं सभी ट्रेनों में सिर्फ कैफियात 4 मार्च से और उत्सर्ग दो मार्च से संचालित होगी। आजमगढ़ से चलेगी। आजमगढ़, सरायमीर, खुरासन रोड शाहगंज स्टेशन से यदि यात्रा करनी है तो एक बार ट्रेनों की स्थिति अवश्य पता कर लें। वही लंबी दूरी की चलने वाली कैफियत (12225/12226), गोदान (11056/11055 ), गोदान (11060/11059), साबरमती (14649/14650), साबरमती (9166/9165) उत्सर्ग, ताप्ती गंगा (9045/9940), उत्सर्ग (5083/5984) आनंद विहार( 5025/5926) आरक्षण टिकट न मिलने से यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं। इसमें से कई ट्रेनों के रूट भी परिवर्तित कर दिये गये थे। इन ट्रेनों में सीटें वेटिंग हो गई हैं। स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया की कैफियात 4 मार्च से और उत्सर्ग दो मार्च संचालित होंगी। जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed