फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the village is included in the municipality, then you will get urban facilities

नगर पालिका में शामिल हो गांव, तो मिलेगी शहरी सुविधाएं

Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
If the village is included in the municipality, then you will get urban facilities
आजमगढ़। शहर से सटे दक्षिणी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत जमालपुर को नपा में शामिल करने के लिए वर्षो से कवायद चल रही है। नगर पालिका द्वारा जिन- जिन गांवों को नगर में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है उसमें जमालपुर गांव भी शामिल है। जमालपुर को अगर इस बार नपा में शामिल कर लिया गया तो यहां के लोगों को शहरी सुविधाएं मिलने लगेगी।
विज्ञापन

सिधारी पश्चिमी वार्ड के पास स्थित जमालपुर गांव वैसे तो ग्राम पचायत का हिस्सा है। यहां का पूरा माहौल शहरी जैसा हो गया है। शहर में शामिल न होने के कारण यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इस गांव में एक प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय है। शहर से सटे होने के कारण यहां हर तरफ शहरों जैसे मकान बन गए हैं। बाहरी लोग जमीन खरीद कर मकान बनवा लिए हैं। हर तरफ कालोनी तो हो गई है लेकिन कालोनियों के रख रखाव के लिए ग्राम पंचायत के पास कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों का मानना है कि अगर प्रस्तावित गांव नगर पालिका में शामिल हो जाते तो पालिका की आय में और वृद्घि हो जाती। इसके बाद कालोनियों का तेजी से विकास होने लगता। इतना ही नहीं कालोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली, पानी, गलियों की साफ-सफाई के लिए तरसना नहीं पड़ता। ग्राम सभा में विकास के लिए न तो इतना बजट आता कि इन कालोनियों को विकास किया जा सके और न ही गावं में इतने सफाई कर्मचारी ही है कि वह गली, मुहल्लों की हर रोज सफाई कर सकें। शहर से सटे जिन गांव में नई- नई कालोनियां बन गई हैं या फिर जो गांव नगर के दायरे में आ गए हैं उन्हें जल्द से जल्द नपा में शमिल करने की कवायद तो वर्षो से चल रहीं है लेकिन अभी तक यह कार्य पुरा नहीं हो सका है। इसी साल के अंत में नगर निकायों के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन शहर से सटे चौबीस गांवों को नगर में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब देखना यह है कि इस बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है या फिर अगले चुनाव तक दब जाती है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश कहते हैं कि जमालपुर शहर से सटा हुआ है। इसको नगर पालिका में शामिल करने की कबायद वर्षो से चल रही है लेकिन जब चुनाव नजदीक आ जाता है तो यह प्रक्रिया रूक जाती है और पुराने परिसिमन पर ही चुनाव करा दिया जाता है। किशुनपाल ने कहा कि नगर पालिका में शामिल होने के बाद यहां के लोगों को शहरी सुविधाएं मिलने लगेगी। जमालपुर अगर नगर के दायरे में आ रहा है तो इसको शामिल कर लेना चाहिए। नपा में शामिल करने का मामला वर्षो से लटका हुआ है। वहीं सुरेश यादव ने कहा कि जब गांव नगर पालिका में शामिल होगा तो यहां का तेजी से विकास तो होने लगेगा। इस सुविधा के लिए लोगों को कई कर देने पडेंगे। नपा प्रशासन चाहता है तो यह प्रक्रिया जरूर पुरी होगी। इस मामले में जमालपुर की प्रधान फुलमती देवी ने कहा कि कई वर्षो से जमालपुर गांव व इसके आसपास के गांवों को नगर पालिका में शामिल करने की बात चल रही है। प्रशासन अगर शामिल करना चाह रहा है तो उसे कौन रोकेगा। जो बजट आ रहा है उससे विकास कार्य हो रहा है। क्षेत्र की सीमाओं के विस्तारीकरण के मामले में डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार अगर काफी दिनों से नहीं हुआ है तो इसका सर्वे कराकर इसके विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed