फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the police stopped the people going to join the strike on Azamgarh-Mau border, then the supporters did a check

आजमगढ़-मऊ बार्डर पर धरने में शामिल होने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका तो समर्थकों ने किया चक्काजाम

Tue, 09 Feb 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
If the police stopped the people going to join the strike on Azamgarh-Mau border, then the supporters did a check
मुबारकपुर सीमा पर चक्का जाम करते चौहान समाज के लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
सठियांव(आजमगढ़)। मऊ जनपद में सपा नेता महेंद्र चौहान पर हुए हमले के विरोध में आयोजित धरने में शामिल होने जा रहे समर्थकों और समाज के लोगों को मऊ पुलिस ने आजमगढ़-मऊ बार्डर पर रोक लिया। इससे नाराज लोग आजमगढ़-बलिया मार्ग को चक्काजाम कर बैठ गए। दो घंटे तक चले चक्काजाम से परेशानी शुरू हो गई। बाद में राज्यपाल और डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपने के बाद विरोध-प्रदर्शन शांत हुआ।
विज्ञापन

सपा नेता महेंद्र चौहान का पिछले दिनों मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में करणी सेना के लोगों से विवाद हो गया था। करणी सेना के लोगों ने उनकी कलेक्ट्रेट में पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके विरोध में मंगलवार को बुनकर कालोनी मऊ में चौहान समाज के लोगों का धरना-प्रदर्शन था। सठियांव से सपा नेता श्यामदेव चौहान के नेतृत्व में समाज के लोग इसमें शामिल होने के लिए जा रहे थे। आजमगढ़-मऊ बार्डर पर मोहम्मदाबाद कोतवाल इनको आगे जाने से रोक दिए। इसके बाद धरने में शामिल होने जा रहे लोग आजमगढ़-बलिया मार्ग पर धरने पर बैठ गए। एक तरफ से चक्काजाम कर दिए। पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे। बाद में थानाध्यक्ष मुबारकपुर व कोतवाल के समझाने पर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें करणी सेना पर कार्रवाई, महेंद्र चौहान की सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस, परिवार की हिफाजत आदि मांग की गई। सत्येंद्र चौहान, फागू, राजाश्रय, उज्जवल, कमलेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed