फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the last digit of the number is two or three, then get HSRP up to 15

नंबर का अंतिम अंक दो या तीन हो तो 15 तक लगवाएं एचएसआरपी

Tue, 01 Mar 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
If the last digit of the number is two or three, then get HSRP up to 15
कामर्शियल के साथ ही सभी प्रकार के निजी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एवं कलर कोटेड स्टीकर लगवाना अनिवार्य है। कामर्शियल वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की आखिरी तिथि 30 सितंबर वर्ष 2021 निकल चुकी है। अब परिवहन विभाग की ओर से निजी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के आखिरी के अंक के हिसाब से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए अंतिम तिथि तय की है।
विज्ञापन

एआरटीओ को वाहनों पर हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का फरमान जारी कर चुके हैं। परिवहन आयुक्त ने जारी पत्र में कहा है कि जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन के अंत में दो या तीन है वह 15 मई तक हर हाल में अपने निजी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा लें। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चार, पांच अंक वालों को इसी वर्ष 15 अगस्त, छह, सात वालों को 15 नवंबर तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना है। आठ एवं नौ अंक वालों को वर्ष 2023 फरवरी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी है। जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन के अंत में जीरो या एक था उनके लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का आखिरी मौका 15 फरवरी इसी वर्ष का था, जो कि निकल चुका है। अब इन वाहनों का बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पकड़े जाने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed