फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If the construction is stopped without the map, then the indecency

बिना मानचित्र हो रहे निर्माण को रोका तो की अभद्रता

Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
If the construction is stopped without the map, then the indecency
जनपद में अनाधिकृत निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर एडीए की टीम मैदान में उतरी। इस दौरान टीम ने दो जगहों पर हो रहे तीन जगहों पर हो रहे अनाधिकृत निर्माण को रोका और एक व्यक्ति को अभद्रता करने पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

एडीए सचिव बैजनाथ ने बताया कि उनके द्वारा बुधवार को जोन-ए केे हीरापट्टी क्षेत्र का क्षेत्रीय अवर अभियंता व सहायक अभियंता बाबूराम वर्मा, डीबी राम एवं प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मीरा गौतम पत्नी जेके गौतम द्वारा सराय मंदराज स्थित करतालपुर बाईपास रोड स्थित मुख्य मार्ग पर पूर्व निर्मित भूतल के ऊपर प्रथम तल पर स्लैब डालने के लिए शटरिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसे रोकवायातथा बिना मानचित्र स्वीकृत कराकर आगे निर्माण कराने का निर्देश दिया। वहीं हीरापट्टी में उदय मैरेज हॉल के आस-पास पूर्व स्वीकृत एकल आवासीय मानचित्र के विपरीत भूतल पर फ्रन्ट सेट बैंक में दो दुकान तथा स्टिल्ट पार्किंग, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ तल पर प्रत्येक तल पर 02 आवासीय फ्लैट मय किचेन, बाथरूम, सींढ़ी, लिपट हेतु स्पेस का स्ट्रक्चरल निर्माण कर फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा था। जिसे बंद कराते हुए हल्के निर्माण उपकरण जब्त कराया गया। वहीं लक्षिरामपुर में बालचंद राम और राजेश यादव द्वारा बेसमेंट की छत डालकर अपर ग्राउंड फ्लोर का स्लैब डालने के लिए शटरिंग की जा रही थी जिसे बंद कराया गया। इस दौरान बालचंद के पुत्र आनंद द्वारा एडीए टीम के साथ अभद्रता की गई। इसके लिए उसे पकड़कर बलरामपुर पुलिस चौकी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed