फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If money is missing from the account then call on 155260 immediately

खाते से गायब होता है पैसा तो तत्काल 155260 पर करें कॉल

Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
If money is missing from the account then call on 155260 immediately
आजमगढ़। पुलिस लाइन में बुधवार को साइबर क्राइम को लेकर डीआईजी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड से बचने और ऐसे अपराधियों से निपटने के उपाय बताए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीआईजी ने क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों से ऑनलाइन संपर्क किया। बताया कि एटीएम कार्ड, फेसबुक, फर्जी काल और सूचनाओं की चोरी आज बड़े पैमानेे पर हो रही है। सोशल मीडिया का चलन बढ़ने से इस तरह की धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। इससे निपटने के लिए आमजन को जागरूक करना जरूरी है। उनको हैकर से बचने के उपाय बताएं। यदि किसी के खाते से पैसे निकाले जाते हैं तो तत्काल 155260 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराए। साथ अपने बैंक में जाकर खाते से कटे हुए पैसे को होल्ड करवा दें। बैठक में एसपी सुधीर कुमार सिंह के अलावा सभी एडिशनल एसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed