फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If it decreased in Dighia, then the water level of Ghaghra increased in Badarhua

डिघिया में घटा तो बदरहुंआ में बढ़ा घाघरा का जलस्तर

Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
If it decreased in Dighia, then the water level of Ghaghra increased in Badarhua
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शुक्रवार को बदरहुंआ गेज पर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि डिघिया गेज पर नदी के जलस्तर में कमी दर्ज हुई। जलस्तर घटने और बढ़ने से कटान तेज हो गई है। नदी रिंगबांध केे काट कर अब मुख्य तटबंध की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले गांव के पास आबादी की जमीन सहित कृषि योग्य भूमि भी काट रही है। देवारा अचल नगर के गरीब दुबे में घाघरा नदी कटान कर रही है अब तक 10 बीघा जमीन घाघरा नदी इस वर्ष की बाढ़ में काट चुकी है। देवारा खास राजा के बगहवा में घाघरा नदी रामबचन, राजकुमार राम लखन के घर के पास कटान कर रही है। खेती योग्य जमीन के साथ-साथ आबादी की जमीन काटते हुए गांव की ओर घाघरा नदी बढ़ रही है। बगहवा में वैसे तो 70 घर हैं लेकिन 5 लोगों का घर इस वर्ष के बाढ़ में घाघरा नदी काट दिया है। अब 40 घर जो नदी के काफी करीब है उन पर खतरा मंडरा रहा है। देवारा खास राजा के झगड़हवा का पुरा ,वासु का पुरा, साधु का पुरा गांव के पास भी घाघरा नदी कटान कर रही है। गांगेपुर में घाघरा नदी रिंग बांध को काटते हुए मुख्य तटबंध की तरफ बढ़ रही है। जिससे मुख्य तटबंध पर खतरा मंडरा रहा है। यहां पर कृषि योग्य भूमि भी घाघरा नदी काट रही है तो वही रिंग बांध के अंदर की जमीन भी घाघरा नदी काट रही है। खरेलिया से सोनौरा संपर्क मार्ग, मानिकपुर से अभ्भनपट्टी संपर्क मार्ग पर घाघरा की छोटी शाखा में पानी होने के कारण यहां लोगों का आवागमन नाव से हो रहा है। इन संपर्क मार्गो से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 69. 46 मीटर पर रहा। जो शुक्रवार को 69.66 मीटर हो गया। वहीं बृहस्पतिवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 68 .84 मीटर पर रहा जो शुक्रवार को डिघिया गेज पर 68.80 मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed