फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   If DL does not reach home then you will be able to get it from RTO office

अगर घर नहीं पहुंचा डीएल तो आरटीओ कार्यालय से कर सकेंगे प्राप्त

Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
If DL does not reach home then you will be able to get it from RTO office
आजमगढ़। डाकिया को पता अथवा घर पर आवेदक न मिलने पर ड्राविंग लाइसेंस वापस लखनऊ स्थित परिवहन मुख्यालय भेज दिया जाता था। ऐसे में लाइसेंस के लिए लोगों को चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसी वजह से घर पर लाइसेंस न पहुंचने पर आरटीओ कार्यालय से इसे प्राप्त किया जा सकेगा। परिवहन विभाग के इस पहल से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लाइसेंस बनवाने के लिए दो बार टेस्ट देना पड़ता है। पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट होता है। इसमें पास होने के बाद एक माह से छह माह के बीच स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रैक पर वाहन चलाकर दिखाना पड़ता है। टेस्ट में पास होने के बाद अधिकतम 15 दिनों में परिवहन मुख्यालय से आवेदक के घर के पते पर लाइसेंस भेज दिया जाता है। महीना गुजरने के बाद भी काफी लोगों के पास लाइसेंस नहीं पहुंचने पर उनको आरटीओ के चक्कर काटने पड़ते थे।यहां जवाब मिलता है कि इंतजार करें, मुख्यालय से लाइसेंस सीधे घर पहुंचेगा। ऐसे में असमंजस की स्थिति बनी रहती थी। अब मुख्यालय पहुंचने पर लाइसेंस को वापस आरटीओ कार्यालय भेजा जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव का कहना है कि जिन लोगों के घरों पर लाइसेंस नहीं पहुंचे हैं, निर्धारित समय के बाद आरटीओ में संपर्क कर सकते हैं। मुख्यालय से लाइसेंस आने पर दस्तावेज दिखाने के बाद उनको लाइसेंस मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed