फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Idol Parikrama Yatra came out with the cheers of Jai Shri Ram

जय श्रीराम के जयकारों के साथ निकली मूर्ति परिक्रमा यात्रा

Sun, 29 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Idol Parikrama Yatra came out with the cheers of Jai Shri Ram
फूलपुर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई श्रीराम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्ति की परिक्रम? - फोटो : AZAMGARH
मेजवां। फूलपुर नगर में गढ़वा मंदिर सेवा समिति द्वारा रविवार को प्रभु श्रीराम की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के क्रम में कस्बा में भव्य मूर्ति नगर परिक्रमा निकाली। इस दौरान युवाओं की टोली हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं रथ पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुुमान जी की मूर्ति कस्बा में जिधर से गुजरी दर्शन को लोगों का तांता लग गया। घरों से महिलाओं ने रथ पर पुष्प वर्षा कर दर्शन पूजा किया। सुरक्षा के मद्देनजर एसओ सुशील दुबे हमराहियों के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

फूलपुर कस्बे के गढ़वा मंदिर में समिति द्वारा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को वेदी पूजन, मूर्ति पूजन का कार्य वैदिक विधि द्वारा संपन्न हुआ। इसके बाद शबाना आजमी रोड स्थित गढ़वा मंदिर से भव्य तरीके से मूर्ति परिक्रमा यात्रा निकाली गई। जो पुरानी मिर्चा मंडी, मंगलबाजार, रोडवेज, शनिचर बाजार, शंकर तिराहा, चूना चौक होते हुए गढ़वा मंदिर स्थित पहुंच संपन्न हुई। मूर्ति परिक्रमा के दौरान श्रीराम के भक्त डीजे पर थिरकते हुए हाथों में भगवा झंडा लिए चल रहे थे। इस दौरान श्रीराम जी की मूर्ति जिधर से गुजरी लोगों ने आरती उतारी और दर्शन-पूजन किया। बीच-बीच में भक्तों द्वारा लगाए जा रहे श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों से पूरा नगर गूंजता रहा। रथ यात्रा के साथ भानु प्रताप चौहान, कुलदीप सिंह, राजन मौर्य, अभय सिंह लालू, सचिन, बॉबी सेठ, मोती सेठ, गोविंद, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed