फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   I take an oath of unity, integrity and security

Azamgarh News: एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ लेता हूं

Tue, 31 Oct 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
I take an oath of unity, integrity and security
आजमगढ़। जिले भर में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती धूमधाम से मनाई। प्रशासन, समाजसेवी संस्था और स्कूलों ने श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया, जिसमें देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक, राजनैतिक एवं विभिन्न धर्म व जाति को जोड़ने में महापुरुषों ने योगदान दिया है। कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं विधि व्यवस्था के अनुसार करें, यही सरदार पटेल की प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रोहित यादव एवं समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद मीना ने रेलकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सफाई इंस्पेक्टर सतीश गुप्ता, रमेश चंद मीना व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्हनी के श्री शंकर इंटर कालेज डीहा में सरदार पटेल जयंती की जयंती पर प्रधानाचार्य रामकिशन पांडेय द्वारा छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्रबंधक देवेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। सगड़ी के घाघरा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों एवं बच्चों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य, महिला शिक्षक रेखा यादव आदि उपस्थित थे। जूनियर विद्यालय तरौका में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार राय, प्राथमिक विद्यालय कठैचा में श्रवण कुमार, प्राथमिक विद्यालय महुलिया में विमल प्रकाश, जूनियर विद्यालय जीयनपुर में जर्रार हुसैन, प्राथमिक विद्यालय नरहन खास में प्रधानाध्यापक जसवंत कुमार, कंपोजिट विद्यालय चुनुगपार में जय रत्न त्रिपाठी आदि लोगों ने सरदार पटेल की जयंती मनाई।

00000000

दिलाई एकता और अखंडता की शपथ

मेंहनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मेंहनगर तहसील सभागर में एसडीएम रामानुज शुक्ला ने एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। वहीं विकास खंड मेंहनगर में पूर्व प्रमुख डॉ. कैलाश यादव, श्री मंडलेश्वर महादेव संस्कृत मा. विद्यालय रायपुर में उदयभान गिरी, एसडीओ कार्यालय पर एसडीओ तुषार श्रीवास्तव, बीआरसी मुख्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार के अलावा शिक्षा के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जयंती मनाई गई।

रानी की सराय क्षेत्र के रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अब्दुल्ला खां, सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स कॉलेज में प्रबंधक अधिवक्ता शैलेश कुमार राय ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। प्रो. अजय गौतम, सुषमा राय, डा. अनीता दुबे, रीना सिंह, चंद्रेश यादव मनोरमा सहित छात्राएं मौजूद थीं।

लाटघाट के छत्रपति शाहूजी इंटर कालेज बनहरा में रेखा पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। श्याम बिजय पटेल, मालती सिंह, राकेश सिंह, मालती सिंह, अमित चौरसिया, अखिलेश पटेल, प्रदीप,आमिर व बिनोद साहनी सहित आदि उपस्थित थे।


जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद में प्रधानाचार्य शौकत अली सिद्दीकी ने कहा कि देश की अखंडता के लिए सरदार पटेल के प्रयास भुलाया नहीं सकता है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, राम सुधार पासवान, मदनलाल, सभापति तिवारी, गणेश राम सोनकर व गिरीश चंद यादव सहित आदि उपस्थित थे। सरायमीर थाना परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को दिन में 11 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed