{"_id":"6993671162741e682c04b9e4","slug":"i-have-lost-baba-but-i-have-faith-in-you-that-i-will-win-one-day-my-heart-says-this-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-145574-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है जीतूंगा, एक दिन मेरा दिल ये कहता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है जीतूंगा, एक दिन मेरा दिल ये कहता है...
अठवरिया मैदान में आयोजित श्याम महोत्सव में श्याम भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
Link Copied
आजमगढ़। अठवरिया मैदान में रविवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से ओत-प्रोत श्री श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जयपुर से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी तथा उड़ीसा से पधारीं शुभांगी सोनी ने “सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है” सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर धुनों और भावपूर्ण गायन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं राजस्थान से पधारी रजनी राजस्थानी ने ‘हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है’ और ‘दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से’ जैसे भजनों को सुनाकर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। आयोजन श्री रानी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से किया गया। इसमें नारायणी भजन संध्या एवं श्री श्याम भक्त मंडल, आजमगढ़ का विशेष सहयोग रहा।श्रद्धालुओं ने विधिवत बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर अपने एवं अपने परिवार के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मुंबई से आए गायक कलाकार कपिल मौर्य ने भी अपनी मधुर आवाज और पूर्वी शैली की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वहीं गायक कलाकार विकास चौरसिया ने “भोले बाबा की नगरिया में” और “किसने सजाया बाबा का भवन” जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम बहादुर सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा , राजेश सिंह, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, शोभित , नीरज, परितोष, ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।