फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband threatening wife from neighbor abroad

Azamgarh News: पति विदेश में पत्नी को पड़ोसी दे रहा धमकी

Mon, 19 Feb 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Husband threatening wife from neighbor abroad
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पड़ाेसी युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आए दिन पड़ोसी उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का पति रोजगार के लिए विदेश में रहता है। जिसके चलते पीड़िता की मां ने इस बाबत एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मसूदपट्टी गांव निवासिनी गुजराती देवी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री रंजना का विवाह फूलपुर कोतवाली के महसुरा गांव में किया है। बेटी का पति रोजीरोटी के लिए विदेश कमाने गया है। उसकी बेटी बच्चों के साथ गांव पर रहती है। पड़ोसी सतीश आए दिन बेटी के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजता है। इतना ही नहीं सामने पड़ जाने पर गाली-गलौच भी करता है। उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी भी देता है। जिससे उसकी बेटी काफी भयभीत है। गुजराती देवी के शिकायती पत्र पर एसपी ने फूलपुर कोतवाली को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed