फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Husband hanged himself in front of his wife

Azamgarh News: पत्नी के सामने पति ने फंदा लगा जान दी

Sun, 26 Oct 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Husband hanged himself in front of his wife
आजमगढ़ में पत्नी के सामने फंदा लगाने वाला विजय यादव।
महराजगंज । थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार की रात विजय यादव (25) की मौत हो गई। पत्नी सुधा का कहना है कि विजय ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके सामने ही घर में छत के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। विजय की मां गीता यादव ने बहू सुधा पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पैतृक मकान में थे। घटना की सूचना सुधा ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विजय की मां गीता यादव ने बताया कि सुधा की पहले राजस्थान में शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। इसके बावजूद उसने विजय को प्रेमजाल में फंसाकर एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर लिया। गीता यादव ने आरोप लगाया कि सुधा आर्केस्ट्रा में काम करती थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

सुधा ने बताया कि उसका मायका भी गांव में ही है और शादी से पूर्व ही विजय से उसका संबंध था। आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी राजस्थान के अनिल नामक युवक से हुई थी, जिससे उसका एक पांच वर्षीय बेटा है। पति को जब उसके पूर्व संबंधों की जानकारी हुई तो उनका संबंध विच्छेद हो गया और वह मायके लौट आई। इसके बाद विजय ने एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधा ने बताया कि विजय शराब पीने का आदी था और नशे में अक्सर मारपीट करता था। छठ पूजा के लिए वह अपनी बहन के घर गई थी, जहां से विजय ने उसे बुलाकर फिर मारपीट की। रात में उसने सुधा को घर से बाहर कर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन बाद में दरवाजा खोल दिया। इसके बाद उसने सुधा के हाथ-पैर बांध दिए और उसके सामने ही फंदा लगा लिया। सुधा ने किसी तरह रस्सी खोलकर उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय यादव तीन भाइयों में बीच का था और ट्रेलर चलाता था। पिछले एक सप्ताह से वह घर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed