{"_id":"630f8c94b56ec00fe3091ce2","slug":"husband-gave-triple-talaq-over-phone-from-saudi-for-dowry-azamgarh-news-vns671879491","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दहेज के लिए पति ने सऊदी से फोन पर दे दिया तीन तलाक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दहेज के लिए पति ने सऊदी से फोन पर दे दिया तीन तलाक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
Thu, 01 Sep 2022 04:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 04:12 PM IST
सार
तीन तलाक कानून अवैध घोषित हो जाने के बाद भी आजमगढ़ जिले में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सऊदी से पति ने फोन से तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर सरायमीर थाने में मंगलवार की रात एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पति समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। तीन तलाक कानून अवैध घोषित हो जाने के बाद भी आजमगढ़ जिले में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
बीनापारा गांव निवासिनी फरजाना पुत्री इरशाद ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पति मो. तैय्यब रोजी-रोटी के लिए सऊदी रहते हैं। जेठ मो. खालिद, मो. फहीम, जेठानी दरखशा, ननद रफात व राजी दहेज में पैसा व गाड़ी की मांग को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट भी करते हैं।
विज्ञापन
ससुराल वालों की उक्त मांग पूरी न होने पर पति ने 28 अगस्त को मोबाइल पर ही तीन तलाक दे दिया। फरजाना की शादी पांच साल पूर्व तैय्यब से हुई थी। एसपी के निर्देश पर मंगलवार केे पुलिस ने पति समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन