{"_id":"662fa1658657d5cb7f08c993","slug":"husband-absconds-after-snatching-son-from-wife-in-azamgarh-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बेटे को पत्नी की गोद से छीन पति फरार, फोन कर मायके से बुलाया था बैंक; की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बेटे को पत्नी की गोद से छीन पति फरार, फोन कर मायके से बुलाया था बैंक; की मारपीट
Mon, 29 Apr 2024 07:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 07:03 PM IST
सार
Azamgarh News: पीड़िता ने बताया कि पति नशे में धुत होकर अक्सर ही उसके साथ मारपीट करता है, जिसके चलते वह अपने मायके में बच्चे के साथ रह रही थी। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ भी किया।
विज्ञापन
अतरौलिया थाना पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के यूबीआई कोयलसा पर एक युवक अपनी पत्नी को उसके मायके से लेकर आया। जहां पांच वर्षीय बेटे को पत्नी से छीनने लगा।
विज्ञापन
पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी किया और फिर बेटे को लेकर फरार हो गया। काफी देर तक बैंक की शाखा के पास हंगामे की स्थिति रही। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी तो है लेकिन तहरीर न मिलने से मूकदर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता रीमा कन्नौजिया ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि उसके पति मनोज कन्नौजिया ने सोमवार को उसे मायका अतरैठ पौहारी की सरैया से यह कह कर साथ लाए कि अपने खाते से कुछ रुपये निकाल कर दे दो, मुझे पैसों की सख्त जरूरत है। जिस पर वह अपने पांच वर्षीय पुत्र को साथ लेकर पति संग यूबीआई कोयलसा पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
बैंक पर अपने खाते से पैसा निकाल कर पति को दिया। इसके बाद पति उसके साथ मारपीट करने लगा इस घटना में मेरे ससुराल की एक औरत भी पति मनोज की मदद कर रही थी। लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कुछ समझ पाते कि पति उसके पांच वर्षीय बच्चे को लेकर भाग गया।
इस बाबत पूछने पर चौकी प्रभारी बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पति-पत्नी के बीच का कुछ विवाद है। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।