फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   hunger took Amina's life

मुफलिसी और भूख ने ले ली अमीना की जान

Thu, 26 Oct 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
hunger took Amina's life
beggers
सगड़ी। भीख मांग कर अपना गुजारा करने वाली नगर पंचायत जीयनपुर के बाजार खास मुहल्ला निवासी अमिना खातून (60) की मुफलिसी और भूख से बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


जिंदा रहने पर राशन कार्ड और अन्य सरकारी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया, लेकिन मरने पर पहुंचकर तहसीलदार, निवर्तमान चेयरमैन आदि ने सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।   
           
बताया जाता है कि अमिना खातून के पिता स्व. नेमीतुल्ला पहले यमन देश में परिवार सहित रहते थे। नेमीतुल्ला की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने तीन बेटा और तीन बेटियों को लेकर नगर पंचायत जीयनपुर के बाजार खास मुहल्ले में आकर रहने लगी।
विज्ञापन


अमिना के मां, तीन भाई और एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। अमिना अपनी छोटी बहन खदिजा (45) के साथ टूटे-फूटे मकान में रह रही थी। भीख मांगकर अपना और अपनी बहन का पेट भरती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कई बार प्रयास किया, लेकिन सरकारी मदद और राशन कार्ड आदि नहीं बन पाया। कार्ड के लिए डीएसओ आफिस में फार्म भी जमा है। अमीना और उसकी बहन का पालन-पोषण का सहारा भीख ही थी।

जो मिलता था, उससे अपना और छोटी बहन का पेट भरती थी। मुफलिसी और भूख से अमिना खातून की बुधवार को मौत हो गई। उसकी बहन खदिजा (45) अभी जीवित हैं। मौत के बाद पहुंचे निवर्तमान चेयरमैन फउरमुल्ली गुप्ता आदि ने सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।


बहन को अब अपने पेट की चिंता सता रही है। बहन की मौत के बाद शारीरिक रुप से बहुत कमजोर हो चुकी खदिजा का रो-रोकर हाल बेहाल है।  तहसीलदार प्रेम कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और खादिजा की आर्थिक मदद की। कहा कि अमीना को सरकारी मदद क्यों नहीं मिली और राशन कार्ड आदि क्यों नहीं बना, इसके बारे में ब्यौरा तलब किया गया है।        
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed